केकड़ी: केकड़ी में भराई गांव के लोगों ने उप स्वास्थ्य केंद्र आबादी के बीच बनाने की मांग की, दूर बनाने से होगी परेशानी
Kekri, Ajmer | Jul 9, 2026 ग्राम पंचायत भराई में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आबादी के पास भवन बनाने की मांग की है।ग्रामीणों ने सेवा शिविर के दौरान गुरुवार शाम 5 बजे शिविर प्रभारी एसडीएम सुरेश बलाई और तहसीलदार बंटी राजपूत को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने पटवार घर के सामने स्थित खाली सरकारी भूमि पर केंद्र के निर्माण का आग्रह किया।