दतिया नगर: बढ़ती गर्मी से परेशान लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पारा 40 डिग्री के पार
दतिया में लगातार बढ़ रही गर्मी से हर वर्ग परेशान है गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं जिसके चलते गलियों और बाजारों सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. गर्मी का असर सुबह 9:00 से ही प्रारंभ हो जाता है और शाम 6:00 बजे तक रहता है आगे उबलती धूप और लू क़े थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं लगातार तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है जिससे हर वर्ग हैरान.