कोलायत: दुकान में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की कोशिश, कोलायत थाने में मामला दर्ज
कोलायत क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोलायत थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोलायत के वार्ड नं. 9 निवासी शिशपाल ने बताया कि 26 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर उसकी दुकान में घुस आए और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की