कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज में बिना पर्ची बिक रहीं नारकोटिक्स दवाएं, मेडिकल स्टोर्स पर हो रही बिक्री, ड्रग विभाग करेगा छापेमारी
गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में बिना डॉक्टर के पर्चे के नारकोटिक्स दवाओं की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। कैम्पियरगंज नगर पंचायत, करमैनी शिवपुर चौराहा और मोतीगंज स्थित मेडिकल स्टोर्स पर ये दवाएं खुलेआम बेची जा रही हैं। ड्रग विभाग ने इस संबंध में जल्द ही छापेमारी की घोषणा की है।