मुरैना नगर: छत्रपाल का पुरा गांव का युवक लापता, परिजनों ने कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
नगरा थाना क्षेत्र के छत्रपाल का पुरा गांव का युवक मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन वह मजदूरी करने के लिए नहीं पहुंचा जिसके बाद सभी जगह तलाश किया गया लेकिन कहीं कोई आता-पता नहीं चला जिसके बाद थाने में भी आवेदन दिया गया है और फरियादी ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।