जींद: 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें मेडिकल कॉलेज, रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस वे और सिख संग्रहालय की आधारशिला शामिल है। प्रदेशभर से बड़ी जनसभा भी आयोजित होगी।