पन्ना: जीतू पटवारी पर बयान के बाद कांग्रेस का गुस्सा फूटा, जिलाध्यक्ष ने सीएम को 'पर्ची छाप सीएम' कहा
Panna, Panna | Jun 1, 2026 मध्य प्रदेश में जुबानी जंग तेज हो गई है। शाजापुर में सीएम डॉ. मोहन यादव के बयान पर पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सीएम को 'पर्ची छाप मुख्यमंत्री' बताते हुए जीतू पटवारी पर टिप्पणी को लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया। खान ने केन-बेतवा और रुंज-मजगवां परियोजना के विस्थापित आदिवासियों का मुद्दा भी उठाया।