मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के कंतित मजार के पास दुकान लगाए युवक को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बताते चले कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित मजार के पास दुकान लगाए युवक पर दबंगों ने भट्टी की जलती लकड़ी से वार करते हुए बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने विंध्याचल थाने में दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारने वाले भी दुकान लगाते हैं दुकान लगाने को लेकर यह घटना हुई है।