रसूलाबाद: रसूलाबाद में जिलाधिकारी का सख्त एक्शन, दो लेखपाल हुए निलंबित, राजस्व निरीक्षक को फटकार
रसूलाबाद तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक राजस्व निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई गई। वहीं तहसीलदार का वेतन रोके जाने की भी चर्चा रही।