शहपुरा: बिछिया गांव के पास खाना बना रहे परिक्रमावासियों पर मधुमक्खियों का हमला, अस्पताल में इलाज जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के बिछिया गांव के पास पेड़ के नीचे तीन परिक्रमा वासी खाना बना रहे थे अचानक उसी दौरान मधुमक्खियां ने हमला कर दिया जिसके चलते परिक्रमा वासी घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन नर्मदा परिक्रमा वासी नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं और बुधवार सुबह 9:30 बजे पेड़ के नीचे खाना बनाने का काम कर रहे थे उसी दौरान मधुमक्खियां ने हमला कर दिया ।