घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई
गुरुवार सुबह 11 बजे घोड़ाडोंगरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, दूरदर्शी नेता एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।