पीड़ित उमराव की पत्नी मीरा पिछले 6 महीनों से मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, उमराव उसे मनाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से साफ इनकार कर दिया। पत्नी की बेरुखी से आहत होकर उमराव ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर अवस्था में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया