करेरा: दिनारा के खिरिया जागीर में जमीन विवाद में हुई फायरिंग और पथराव , वीडियो वायरल
दिनारा थाना क्षेत्र के खिरिया जागीर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो यादव परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष पर राउंड फायरिंग और दूसरे पक्ष पर पथराव करने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।