ग्वालियर गिर्द: ढाई साल पुराने आदित्यपुरम चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्वालियर पुलिस ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। करीब ढाई साल पुराने इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रिवॉल्वर सहित सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। लंबे समय से लंबित इस मामले के खुलासे को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।