बस्तर की लोकसंस्कृति ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी चमक
गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ परिसर में आयोजित भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ के बस्तर ने अपनी लोककला और बदलाव की प्रेरक कहानी से सबका मन मोह लिया।
कोंडागांव के ग्राम बींजे और धनोरा के 75 कलाकारों ने लोककला एवं आधुनिक नाट्य मंचन के जरिए ‘नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक’ बस्तर की यात्रा को जीवंत किया। प्रस्तुति में सड़क, पुल, स्कूल और कॉलेज जैसी सुविधाओं के विस्तार से बदलते बस्तर की तस्वीर दिखाई गई।
पारंपरिक मांदरी नृत्य और बस्तर के बांस शिल्प ने भी राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान को नई चमक दी।
सुशासन सरकार शांति, विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ बस्तर को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#BharatParv2026 #बस्तर #छत्तीसगढ़_की_संस्कृति
Bastar, Chhattisgarh | Nov 17, 2026