कायमगंज: गांव बराबिकू के मजरा नगला पीपल में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नगदी, जेवर सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख
कायमगंज के गांव बराबिकू के मजरा नगला पीपल निवासी शिवलाल पुत्र हेतराम अपनी पत्नी आशा देवी और बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहे थे।नीचे के कमरे में ताला लगा हुआ था। इसी दौरान कमरे के रोशनदान से धुआं निकलता दिखाई दिया और जलते कपड़े की तेज गंध आने लगी शिवलाल नीचे पहुंचे।देखा कमरे में आग जल रही थी। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।