तीर्थन नदी में गिरा टिप्पर, चालक बाल-बाल बचा
मंडी। जिला मंडी के उपमंडल बालीचौकी में नलोंन के समीप सोमवार तड़के एक टिप्पर अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरा। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब टिप्पर अचानक सड़क से फिसलकर सीधे नदी में जा गिरा।
गनीमत रही कि दुर्घटना के समय चालक सुरक्षित बाहर निकल आया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। चालक के सुरक्षित होने से एक बड़ा हादसा टल गया।