बरौनी: शारदीय नवरात्र में सुरक्षा और संरक्षण के मद्देनजर फुलवरिया थाना क्षेत्र में निकला मोटरसाइकिल मार्च
शारदीय नवरात्र के आयोजन को लेकर सुरक्षा, संरक्षण और विधि व्यवस्था नियंत्रित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को दिन के 2:00 बजे फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न हिस्सों में मोटरसाइकिल मार्च निकाला गया। जिसमें दर्जनों की संख्या में पुलिस बल के जवान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।