बरौनी: शारदीय नवरात्र के आयोजन को लेकर बिहट के बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र के आयोजन को लेकर बड़ी दुर्गा मंदिर बिहट में प्रथम पूजा के आरती हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इसको लेकर सुरक्षा के काफी पुख्ते इंतजाम देखने को मिले।गुरुवार की देर शाम 7:00 के करीब जब मंदिर में आरती प्रारंभ हुआ तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस भव्य आरती में शामिल हुए। आरती में शामिल होने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं।