कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुक्रवार 3 बजे प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी ग्रामीण और जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। पानी की गुणवत्ता से संबंधित कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।