भोरे: कल्याणपुर बाजार में जल जमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
भोरे प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति नारकीय बनी हुई है। मुख्य बाजार की सड़कों पर नाले का गंदा पानी बहने से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलना दुभर हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है ।