अरवल: अरवल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Arwal, Arwal | Jun 23, 2026 नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे नशा मुक्त सप्ताह के तहत मंगलवार को शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, वार्ड सदस्य, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्ति लेकर शपथ दिलाई गई