ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जनवरी माह में अरखा गाँव के बृजेश कुमार के विरुद्ध अपनी नाबालिग बेटी के साथ बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की है।