गुरुवार की शाम 5 बजे समाहरणालय परिसर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब निलाम पत्र शाखा में कार्यरत एक कर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर दर्जनों लिपिक एकजुट हो गए। बिहार अनुसूचित संघ के बैनर तले जुटे कर्मियों ने एनईपी के डायरेक्टर वशिष्ठ पांडे के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पदाधिकारी नवीन कुमार को आवेदन देने की बात कही।