शाहपुर: फेसबुक पर दोस्ती, मिलने का झांसा और फिर 75 हजार रुपये की ठगी: शाहपुर पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोप
Shahpur, Betul | Jun 7, 2026 सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक हनी ट्रैप गिरोह का शाहपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।