बेगूसराय: बिहार कांग्रेस प्रभारी का कार्यक्रम कांग्रेस भवन में आयोजित, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
कांग्रेस भवन में बिहार कांग्रेस के प्रभारी का कार्यक्रम मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया गया. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी.