करनैलगंज: परसपुर-कर्नलगंज मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल
गोण्डा जिले में आंटा धर्मकांटा के पास सड़क पर अचानक आवारा सांड़ के आने से बाइक सवार शिवप्रकाश मौर्य की मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठी युवती नीलम गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है।