गुना नगर: जैन संतों और आर्यिका माताओ पर सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया
गुना में जैन समाज ने 11 जून को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। जैन समाज के अध्यक्ष ने बताया, सकल जैन समाज ने जैन मुनि और आर्यिका माताजी को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत है। बोले, संत किसी भी जाति धर्म के हो सब पूजनीय होते है। टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।