थावे: मीरअलीपुर गांव में मारपीट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में पूर्व में हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर लोगो ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया।