थावे: राजकीय बुनियादी विद्यालय में बने खेल मैदान का ग्रामीण विकास मंत्री ने किया उद्घाटन
थावे प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय थावे में मनरेगा योजना से बने खेल मैदान का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को किया। इसके पहले विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलभूषण कुमार ने ग्रामीण विकास मंत्री को सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद मंत्री ने खेल मैदान का निरीक्षण किया।