थावे: थावे प्रखंड प्रमुख के निधन के बाद किरण देवी निर्विरोध निर्वाचित, एसडीओ ने दी जानकारी
थावे प्रखंड प्रमुख के निधन के बाद प्रमुख पद को लेकर जिला प्रशासन के तरफ से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चुनाव कराया गया। इस दौरान उप चुनाव में किरण देवी ने अपना नामांकन किया। वही उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। इसकी जानकारी सदर एसडीओ अनिल कुमार ने दी।