बेगूसराय: नगरपालिका चौक के पास ई-रिक्शा पड़ाव का मेयर ने किया उद्घाटन, पूर्व मेयर रहे मौजूद
नगर पालिका चौक के पास ई-रिक्शा पड़ाव का मेयर पिंकी देवी ने उद्घाटन किया. इस दौरान पूर्व मेयर संजय कुमार, वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजबर समेत स्थानीय लोग मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जाममुक्त बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है. इसके लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रही है.