अकबरपुर: अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल मंडी परिसर का किया निरीक्षण
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क, अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा सहभागिता की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।