मंगलवार सुबह 9 बजे अमरकंटक में मैदानी क्षेत्रों में घास, फूस, पेड़-पत्तियां, टीन की छतें और तिरपाल पर बर्फ जम गई।रात्रिकाल व तड़के पारा लुढ़ककर 0 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच जा रहा है। विगत 10 दिनों से अमरकंटक में अच्छी ठंड पड़ रही है, वहीं बीते पांच दिनों से लगातार बर्फ जमने की स्थिति बन रही है।