बहल: चैहड़ कलां गांव में मंदिर वाले चौक से मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के बैग में रखे ₹50000 हुए चोरी,पुलिस में करवाई शिकायत दर्ज
Bahal, Bhiwani | Feb 4, 2024 चैहड़ कलां गांव निवासी भंवर सिंह ने चैहड़ कलां गांव में मंदिर वाले चौक पर मोटरसाइकिल को खड़ा कर सेठ रामनिवास की दुकान पर किसी कार्य के लिए गया था,जब वह वापस आया तो उनको वहां पर उनकी मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसको लेकर के भंवर सिंह ने आस पड़ोस में काफी जगह पर ढूंढने का प्रयास किया फिर भी मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा।जिसकी शिकायत चैहड़ पुलिस में दर्ज करवाई है।