निवाड़ी: पं. धीरेंद्र कृष्ण की पदयात्रा 26 नवंबर को निवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी, पीले चावल वितरित कर न्योता दिया गया
Niwari, Niwari | Nov 21, 2024 26 नवंबर को बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा निवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी।जिसको लेकर आज उनकी शिष्य मंडली के द्वारा जिले के लक्ष्मणपुरा,हर्ष मऊ,कुलुआ आदि ग्रामों में पहुंचकरगांव गली मोहल्ले घर-घर पहुंच कर पंडित धीरेंद्र कृष्ण के द्वारा दी गई पाती एवं पीले चावल वितरित कर लोगों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया।