सिवनी: सिवनी विधायक ने अंधियारी की पारंपरिक पट प्रतियोगिता में भाग लिया, ग्रामीण संस्कृति को बताया पहचान
Seoni, Seoni | May 11, 2026 सिवनी के छपारा ब्लॉक स्थित ग्राम अंधियारी में आयोजित पारंपरिक पट प्रतियोगिता में सिवनी विधायक दिनेश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सोमवार को आयोजन समिति ने पुष्प मालाओं से विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों को जीवित रखने का काम करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पट प्रेमी मौजूद रहे।