बेहट: बेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला
कोतवाली बेहट कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पूर्वी यमुना नहर में एक करीब 65 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है l