खलारी: डकरा में महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Khelari, Ranchi | Mar 14, 2024 डकरा पीओ ऑफिस एलसीएच कॉलोनी में रहने वाली 39 वर्षीय बबीता देवी नामक महिला ने अपने घर मे दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बबीता घर मेंअकेली थी। उसके बेटी नूपुर इंटर परीक्षा देने रांची गई थी वहीं बेटा आयुष मैट्रिक का परीक्षा सरना एकेडमी कुसुम टोला गया हुआ था। परीक्षा देने के बाद आयुष जब घर आया तो देखा कि मां फांसी से लटकी हुई है।