बरेली: फरीदपुर में DM का सख्त एक्शन, समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड, दबंगों पर चला प्रशासन का डंडा
बरेली,की तहसील फरीदपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दे दिए। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए DM ने साफ कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए।