बिंद: नौरंगा में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Bind, Nalanda | Jul 29, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बदमाशों ने 42 वर्षीय अमरजीत केवट पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र शिवराज कुमार ने बताया कि पड़ोसी पक्ष से काफी दिनों से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था।