पथरगामा: पथरगामा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पी एम श्री कस्तूरबा विद्यालय पथरगामा में छात्राओं ने किया योगाभ्यास।
12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को 8:00 बजे दिन में पी एम श्री कस्तूरबा विद्यालय पथरगामा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की वार्डन नीलिमा कुमारी ने किया। जिसमें छात्राओं ने उत्साह पूर्वक योग में भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।