जशपुर: कलेक्टर रोहित ने कहा, एग्रीस्टेक वेरिफिकेशन एक सप्ताह में पूरा करें, पंचायत स्तर पर फौती-नामांतरण प्रकरणों का होगा निराकरण
कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन के लंबित वेरिफिकेशन और अप्रूवल कार्य एक सप्ताह में पूरा करने को कहा। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने फौती, नामांतरण और बंटवारा के मामलों का पंचायत स्तर पर ही निराकरण