महाराजगंज: शिवगढ़ में रिटायर्ड फौजी पर हमले के मामले में तीन नामजद सहित कई अज्ञात पर दर्ज किया गया मुकदमा
2 जून मंगलवार की शाम 4:00 बजे शिवगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिनों शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रिटायर्ड फौजी नगर पंचायत के सभासद पर जानलेवा हमला किया गया था जिसके संबंध में थाने में तहरीर देकर उक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए, शिकायत दर्ज कराई गई। शिवगढ़ पुलिस ने तीन लोग नामजद एवं कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।