अलीगंज: अलीगंज सीएचसी पर बड़े सर्दी-जुकाम के मरीज, अचानक बदले मौसम से स्वास्थ्य पर दिखा असर
Aliganj, Etah | Apr 8, 2026 बुधवार की दोपहर 1तेज गर्मी के बाद आंधी-बारिश से बदला मौसम, अस्पतालों में बढ़े सर्दी-जुकाम व आंखों के मरीज अलीगंज। क्षेत्र में मौसम के अचानक बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज गर्मी और उसके बाद अचानक आई आंधी व बारिश के चलते सर्दी-जुकाम, बुखार, त्वचा रोग और आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।