कैसरगंज: पुलिस अधीक्षक ने फखरपुर थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, डीआईजी के जाते ही एसपी ने की कार्यवाही
डीआईजी की नाराजगी की गाज फखरपुर थानाध्यक्ष के ऊपर गिर गई। एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। बहराइच में बढ़ रहे अपराध को लेकर डीआईजी देवीपाटन मंडल ने शनिवार को जिले का दौरा किया था। जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवती से हाल जाना। मौजूद लोगों ने फखरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी की लापरवाही की शिकायत की थी। इसके बाद थानाध्यक्ष लाइन हाजिर हो गए।