मुरैना नगर: 5वीं बटालियन के अंबेडकर पार्क में तोड़फोड़, अनुयायियों ने कहा - शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश
मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित 5वीं बटालियन के अंबेडकर पार्क में बीती रात असामाजिक तत्वों ने बोर्ड फाड़कर, गेट से जय भीम मिटाया और दीवारों पर अभद्र शब्द लिख दिए।आज शुक्रवार को अम्बेडकर अनुयायियों में आक्रोश फैल गया।नीरज ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ़ोर्स तैनात किया दिवार की सफाई कराई और सीसीटीवी खंगाल रही है।