अनूपपुर: ग्राम बिजौड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, आम बीनने के दौरान हुआ हादसा
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौड़ी में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर ऋषभ कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। ऋषभ अपने गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर सरईहा नाला के पास स्थित खेत और बगीचे में आम बीनने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।