बालोद: दल्ली चौक और नया बस स्टैंड में शराब के नशे में हंगामा, दो युवकों पर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
Balod, Balod | Jun 25, 2026 बालोद शहर के अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर शराब के नशे में लोगों को परेशान कर रहे दो युवकों के खिलाफ बालोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।