कैराना: बुच्चाखेड़ी गांव में छत तोड़ने का विरोध करने पर महिला के साथ की गई मारपीट, कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी निवासी अंजली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शनिवार शाम करीब छह बजे उसके देवर नवाब, सास कमला और पदम ने मिलकर उसके मकान की छत तोड़ दी। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिस कारण उसे चोटें आईं। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।